PMUMS ने दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार को सहयोग का दिया आश्वासन
बुरहानपुर मध्य प्रदेश प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS), जिला बुरहानपुर के प्रतिनिधिमंडल ने खडकोद निवासी एवं संगठन के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय श्री सतीश भोयटे जी, जिनका निधन 12 अक्टूबर 2026 को हुआ था, के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा शोकाकुल परिवार को ढाँढस बँधाया।
संगठन ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में संघ उनके साथ खड़ा है। कर्मचारी कल्याण कोष से आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव प्रांतीय बॉडी को भेजा जा चुका है। पात्रता एवं नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने पर सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष निंभोरे, जिला IT सेल प्रभारी गोपाल धारकर, विजेश राठोर, गणेश काकड़े, मोहम्मद शाकिर एवं शिवलाल कुशवाह उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (PMUMS), जिला बुरहानपुर