बुरहानपुर
थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर आमजन से किया जन संवाद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन फुट पेट्रोलिंग की गई।
थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया ने थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजार क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल भ्रमण किया।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय रहवासियों से जन संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संकरी गलियों, आने-जाने के मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पहुंच मार्गों की जानकारी भी प्राप्त की गई।
नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पेट्रोलिंग के दौरान असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को समझाइश दी गई।
थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार इस प्रकार की गतिविधियां जारी रखने की बात कही गई।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता एवं जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।