
बुरहानपुर
बुरहानपुर में भीषण गर्मी के बीच अब पानी का संकट गहराने लगा है।
ताप्ती नदी का जलस्तर घटने से शहर के कई वार्डों में पिछले चार से पांच दिनों से पानी सप्लाई प्रभावित है।
कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर हर्ष सिंह से मुलाकात कर नगर निगम की लापरवाही का आरोप लगाया है।
पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में पुरानी जल व्यवस्था शुरू नहीं हुई, तो जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा।
43 डिग्री तापमान के बीच बुरहानपुर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
ताप्ती नदी में जलस्तर कम होने से जलावर्धन योजना प्रभावित हो गई है, जिसके चलते कई वार्डों में पानी की सप्लाई ठप हो गई।
लोग अब टैंकर, ट्यूबवेल और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर होने को मजबूर हैं।
मंगलवार को कांग्रेस पार्षद दल कलेक्ट्रेट पहुंचा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द पुरानी जल व्यवस्था शुरू करने की मांग की।
पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों ने समय रहते कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण आज शहर जल संकट से जूझ रहा है।
पार्षदों का कहना है कि पहले उतावली नदी आधारित पुरानी व्यवस्था से पानी वितरण होता था, जिसे तत्काल शुरू किया जाना चाहिए।
यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में शहर में पानी को लेकर बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है।
फिलहाल भीषण गर्मी के बीच पानी संकट ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन और नगर निगम पर टिकी हैं कि आखिर कब तक शहर को राहत मिल पाएगी।