SP आशुतोष बागरी के निर्देश पर शिकारपुरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Spread the love

बुरहानपुर

 

 

 

थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

 

मोटरसाइकिल चोर थाना शिकारपुरा पुलिस की गिरफ्त में।

 

थाना शिकारपुरा पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर के 01 आरोपी को गिरफ्तार कर मोटर साईकिल की जप्त।

 

घटना का संक्षीप्त विवरण – फरियादी रुपेश पिता प्रकाश पाटिल उम्र 35 साल निवासी ग्राम उमरदा द्वारा थाना शिकारपुरा पर हाजिर होकर रिपोर्ट की दिनांक 24.04.2026 को रात में करीबन 11 बजे मेरी मो.सा. प्लेटिना काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांकMP68-ZE-6707 मोहना नदी ब्रिज के पास सुखपुरी रोड से चोरी हो गई ।

 

 

फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना शिकारपुरा पर अपराध क्र. 126/2026 धारा 303(2) BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एवं मोटर सायकल की तलाश की जा रही थी, मुखबिर सूचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर टिम द्वारा एक संदिग्ध समाधान पिता सुभाष बेलदार उम्र 25 साल निवासी ग्राम मैढसांगवे तह. मुक्तईनगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी समाधान द्वारा बताया कि मेरे ही द्वारा मोटरसाइकिल MP 68-ZE-6707 मोहना नदी ब्रिज के पास सुखपुरी रोड से चोरी की थी। आरोपी के कब्जे जैसे मोटरसाइकिल जप्त कर अन्य मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की जा रही है

 

गिरफ्तार आरोपी–

 

समाधान पिता सुभाष बेलदार उम्र 25 साल निवासी ग्राम मैढसांगवे तह. मुक्तईनगर महाराष्ट्र

 

जप्त सामग्री-

 

01 मोसा. क्र. MP68ZE6707 किमती 45000 रूपये की जप्त की गई।

 

सराहनीय कार्य-निरी.संदीप चौरसिया, सउनि जगदीश राठौर, प्रआर. 313 अमोल देखमुख, आर. 194 सुनील, आर. 541 सुरेश आर. 152 विजय बडकारे के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *