बुरहानपुर पुलिस
बुरहानपुर पुलिस द्वारा आमजन में शांति व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग।
नगर पुलिस अधीक्षक एवं थानों के थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में की गई फुट पेट्रोलिंग।
नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी,निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देयरवाल एवं स्टाफ के साथ आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे । किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़े।
सांप्रदायिक स्थिति निर्मित न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य मार्केट भीड़भाड़ वाले इलाकों में की जा रही है फुट पेट्रोलिंग के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारीयो को सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।