5 से 10 हजार के लालच में युवाओं को धकेला जा रहा था अपराध की दुनिया में, पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा खुलासा।

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाईः खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; 07 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल और 03 मैगजीन के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार।

 

युवाओं को बरगलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित हो रहे अवैध हथियारों के रैकेट पर पुलिस का कड़ा प्रहार।

 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं कड़े रुख के परिणामस्वरूप, बुरहानपुर पुलिस को अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नेपानगर  निर्भय सिंह अलावा के सतत पर्यवेक्षण में, थाना खकनार पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक प्रभावी घेराबंदी कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

 

आरोपियों के कब्जे से कुल 1,11,000/- रुपये मूल्य के 07 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल तथा 03 खाली मैगजीन विधिवत जब्त किए गए हैं।

 

दिनांक 16 मई 2026 को खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर के माध्यम से गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।

 

सूचना में बताया गया कि दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या तस्करी के उद्देश्य से ग्राम मोहनगढ़ के पास रेलवे पुलिया के नीचे खड़े हैं।

 

सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल अपनी कुशल रणनीति के तहत एक विशेष हमराह बल का गठन किया।

 

पुलिस टीम जब पूरी मुस्तैदी और गोपनीयता के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची, तो वहां हुलिए से मेल खाते दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।

 

पुलिस बल ने रणनीतिक रूप से चारों तरफ से घेराबंदी की और स्वतंत्र गवाहों (पंचानों) की उपस्थिति में दोनों को सफलतापूर्वक दबोच लिया।

 

पकड़े गए आरोपियों से नाम व पता पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान इस प्रकार बताई।

 

 

1.विकाससिंह उर्फ विक्की पिता सतपालसिंह पटवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पाचौरी, जिला बुरहानपुर।

 

2.अकलेश उर्फ कान्हा पिता भूरा वसावे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम खकनार खुर्द, जिला बुरहानपुर।

 

जब पुलिस टीम द्वारा कानून सम्मत तरीके से दोनों की अमली जामा तलाशी ली गई, तो आरोपी विकाससिंह के कब्जे से 02 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 01 खाली मैगजीन तथा आरोपी अकलेश के कब्जे से 05 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 02 खाली मैगजीन बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 07 देशी पिस्टल और 03 मैगजीन जब्त कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

थाना वापसी पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/2026, धारा 25(1-B) (a) आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत वैधानिक आपराधिक प्रकरण पंजीकृत किया गया।

 

पहलू सामने आया है। वर्तमान में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के अपराधों में अधिकांशतः 18 से 35 वर्ष के मध्य की युवा पीढ़ी संलिप्त हो रही है।

 

शातिर सरगनाओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का दुरुपयोग कर ग्रामीण इलाकों के सीधे-साधे और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मात्र 5 से 10 हजार रुपये के मामूली लालच देकर इस दलदल में धकेला जा रहा है।

 

ये युवा जाने-अनजाने में प्रदेश और अन्य राज्यों में चोरी, लूट और हिंसक वारदातों के लिए हथियारों की आपूर्ति करने लगते हैं. जिससे उनका पूरा भविष्य नष्ट हो जाता है।

 

बुरहानपुर पुलिस का यह स्पष्ट और दृढ़ संदेश है कि जो भी भटके हुए युवा अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होना चाहते हैं।

पुलिस प्रशासन उनकी हरसंभव मदद और पुनर्वास का प्रयास करेगा।

 

परंतु, जो लोग जानबूझकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर शांति व्यवस्था को भंग करेंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” – आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर।

 

इस कार्रवाई को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने में खकनार पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

 

टीम के मुख्य सदस्य: निरीक्षक अभिषेक जाधव (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक (उनि) रामेश्वर बकोरिया, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) तारक अली, सउनि जगदीश मंसरे, प्रधान आरक्षक (प्रआर) सत्यभानसिंह, प्रआर सतीश सूर्यवंशी, आरक्षक (आर) गोविन्दा मुजाल्दे, आर. अनिल डावर, आर. विजेन्द्र देवल्ये, आर. मंगल पालवी. आर. अजय अहिरवार, आर. सबल देवडा, आर. कैलाश मोरे, आर. आयुष पटेल एवं आर. सुनील धुर्वे।

 

बुरहानपुर जिला पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने न केवल भारी मात्रा में अवैध हथियारों को बाजार में खपने से पहले पकड़ा, बल्कि संभावित गंभीर वारदातों को भी टाल दिया है।

 

पुलिस का यह कदम आम जनता के बीच सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करता है और यह विश्वास दिलाता है कि कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पुलिस बल चौबीसों घंटे पूरी प्रतिबद्धता, आधुनिक रणनीति और सेवाभाव के साथ तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *