बुरहानपुर
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में शिकारपुरा पुलिस की बड़ी सफलता।
गुम इंसान मामले में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा विधि विरुध्द बालक सहित अन्य दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी महोदय के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल।
के नेतृत्व में, थाना शिकारपुरा पुलिस ने तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज कुछ ही घंटों के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक विधिविरुध्द बालक एवं दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जिन्होने अपने ही दोस्त की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसकी लाश को ताप्ती नदी के किनारे मसान घाट में गाड़ दिया था।
थाना शिकारपुरा में मृतक चेतन पिता सोहनलाल बेनीवाल निवासी बलवाड़ टेकरी, जैनाबाद की गुमशुदगी के संबंध में गुम इंसान क्रमांक 21/2026 दर्ज कर जांच की जा रही थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी महोदय द्वारा तत्काल टीम गठित कर तकनीकी एवं व्यावहारिक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए थे।
जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयानों और संदेही दोस्तों की गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस टीम द्वारा बलवाड़ टेकरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की सघन फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दिनांक 18.05.2026 की रात्रि करीब 21:27 बजे मृतक चेतन बेनीवाल अपने नाबालिक दोस्त और शुभम सुनहरे के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर आहूखाना होते हुए मसान घाट की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया।
संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही विधि विरुध्द बालक और शुभम पिता सोहनलाल सुनहरे को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।
पूछताछ में विधि विरुध्द बालक ने कुबूल किया कि पूर्व में मृतक ने ऐंसी घटना कारित की थी जिससे की विधि विरुध्द बालक को अपने परिजन को खोना पडा था। इसी बदले की भावना से ग्रसित होकर आरोपियों ने चेतन को जान से मारने की योजना बनाई।
दिनांक 18 मई की रात विधि विरुध्द बालक एवं आरोपी शुभम, चेतन को ताप्ती नदी किनारे शौच के बहाने ले गए, जहाँ उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और अन्य आरोपी शांतीलाल की मदद से शव को छुपाने की नियत से गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।
आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर थाना प्रभारी शिकारपुरा पुलिस बल और पंचांन को लेकर ताप्ती नदी किनारे मसान घाट पहुंचे।
एसडीएम बुरहानपुर से अनुमति प्राप्त कर उनकी उपस्थिति में चिन्हित स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से मृतक चेतन का शव बरामद हुआ। मृतक के भाई कालू और शेरा बेनीवाल ने कपड़ों व कद-काठी आदि से शव की शिनाख्त की।
आरोपियों का कृत्य गंभीर पाए जाने पर थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 161/2026, धारा- 103(1) (हत्या), 61(2)(क) /आपराधिक षड्यंत्र), 238(क) (साक्ष्य छुपाना) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। एक विधिविरुध्द बालक एवं दो आरोपी शुभम सुनहरे एवं शांतीलाल से घटना में प्रयुक्त औजार, पहने हुये कपडे, घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
1.शुभम पिता सोहनलाल सुनहरे उम्र 18 साल निवासी ग्राम बलवा टेकरी जैनाबाद थाना शिकारपुरा जिला बुरहानपुर
2.शांतिलाल पिता भगवान दास चौहान उम्र 44 साल निवासी ग्राम बलवा टेकरी जैनाबाद थाना शिकारपुरा जिला बुरहानपुर
3.विधि विरुध्द बालक
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक संदीप चौरसिया, उनि.अलीमउद्दीन, सउनि. देवेन्द्र पाटिल, सउनि. संजीव पगारे, सउनि. पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, प्रआर. 94 रफीक खान, प्रआर.119 विजय पाटीदार, प्रआर. 425 संजय कपोले, प्रआर.97 सचिन मिश्रा
प्रआर.313 अमोल देशमुख, प्रआर. 168 विनोद पाटिल, प्रआर. 37 दीपेन्द्र तंवर, आर. 152 विजय बड़कारे, आर. 201 राहुल सारासर, आर. 321 गणेश तंवर, और आर. 194 सुनील पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।