मोहर्रम को लेकर बुरहानपुर पुलिस हाई अलर्ट: ड्रोन, CCTV और सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

Spread the love

मोहर्रम पर्व कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में फोर्स हुआ फॉलिंग।

 

जिले भर में लगाए गए पुलिस के फिक्स पिकेट्स मोहर्रम,कानून व्यवस्था ड्यूटी मैं थाना क्षेत्र में मोबाइल पार्टीया, मोटर साइकिल पार्टीया, रिज़र्व पार्टीया में पुलिसकर्मी रहेंगे ड्यूटी पर तैनात।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा फोर्स को ब्रीफ कर कर्तव्य स्थलों पर किया गया रवाना।

 

मोहर्रम पर्व ताजिया चल समारोह में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाह।

 

पुलिस की टेक्निकल टीम की सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी।

 

एस पी द्वारा समस्त फोर्स को ब्रीफिंग दौरान एंटी राईट ड्रिल सामग्री,रखने हेतु निर्देशित किया गया

 

पुलिस अधीक्षक – हमारी पहली प्राथमिकता शहर में शांति और सुरक्षा एवं लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना है।

 

आज जिला बुरहानपुर में मोहर्रम पर्व कानून व्यवस्था ड्यूटी के चलते पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में फोर्स को फॉलिंग किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे द्वारा समस्त फोर्स को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया एवं ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए श्रीमान द्वारा समस्त फोर्स को एंटी राईट ड्रिल सामग्री,रखने हेतु निर्देशित किया गया ब्रीफिंग के पश्चात फोर्स को ड्यूटी प्रमाण पत्र वितरित कर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर रवाना किया गया।

 

ब्रीफिंग दौरान नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका,यातायात समस्त थानो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *