“पोलियो मुक्त भविष्य की ओर कदम: बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Spread the love

जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

 

आज शासकीय जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. दर्पण टोके, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रविंद्र राजपूत, मैटरनिटी वार्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, आयुर्वेदिक स्टूडेंट्स तथा जिला चिकित्सालय के पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।

 

शुभारंभ अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके द्वारा जिला चिकित्सालय के नवजात शिशुओं को पोलियो की प्रथम खुराक (दो बूंद) पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. टोके ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर बार पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। पोलियो एक गंभीर एवं लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों को जीवनभर के लिए दिव्यांग बना सकती है। इससे बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय-समय पर पोलियो की खुराक एवं नियमित टीकाकरण है।

 

उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को पोलियो की प्रत्येक निर्धारित खुराक अवश्य दिलाएं तथा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

 

“दो बूंद जिंदगी की”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *