3 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा डकैती का मास्टरमाइंड, धार से दबोचा गया मुख्य आरोपी

Spread the love

03 माह से चौकी नावरा डकैती के प्रकरण में फरार चल रहा प्रकरण का मास्टरमाइंड रायचंद फत्तू सिंह गिरफ्तार

 

नेपानगर पुलिस द्वारा आरोपी को कुक्षी जिला धार से किया गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर एवं चौकी प्रभारी नावरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी नावरा क्षेत्र में घटित डकैती के प्रकरण में 03 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

 

घटना का विवरण दिनांक 04.04.2026 को फरियादी रमेश सिंह ठाकुर (सुनार), निवासी नेपानगर के साथ ग्राम डाबियाखेड़ा के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल रोककर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने फरियादी से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी नावरा, थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 304(2), 309(4), 310(2), 311 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नेपानगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई।विवेचना के दौरान पूर्व में प्रकरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।

 

घटना के बाद से लगभग 03 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रायचंद पिता फत्तू सिंह की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुक्षी, जिला धार क्षेत्र से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।।गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी

:रायचंद पिता फत्तू सिंह

उम्र 35 वर्ष निवासी मगरदा जिला धार

 

सराहनीय भूमिका: चौकी प्रभारी नावरा उनि.अजय सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक मुकेश मोरे,आरक्षक जय मालवीय,साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *