शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया, TET आदेश वापस लेने की मांग

Spread the love

शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया, TET आदेश वापस लेने की मांग।

राष्ट्रीय शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

 

बुरहानपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक संयुक्त मोर्चा, जिला बुरहानपुर ने 5 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री शालिकराम चौधरी ने किया। बड़ी संख्या में शिक्षक हाथों में काली पट्टियां एवं विरोध के स्वर के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शासन के समक्ष अपना आक्रोश दर्ज कराया।

प्रदर्शन के बाद श्री शालिकराम चौधरी की उपस्थिति में जिला कार्यालय के पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता लागू करने के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

मोर्चे ने कहा कि शिक्षक वर्षों से अपनी सेवाएं देकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा के दौरान पुनः पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता थोपना शिक्षकों के साथ न्यायसंगत नहीं है। इससे प्रदेश के हजारों शिक्षकों में असुरक्षा, चिंता और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।

ज्ञापन में पूर्व से कार्यरत एवं वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को TET से मुक्त करने, शिक्षकों की सेवा एवं वरिष्ठता से जुड़े अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।

राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री शालिकराम चौधरी ने कहा कि शिक्षक दिवस सम्मान का दिन है, लेकिन शिक्षकों के अधिकारों और भविष्य पर संकट की स्थिति में इसे काला दिवस के रूप में मनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण निर्णय स्वीकार नहीं किए जाएंगे और मांगों को लेकर लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर श्री दीपक डोले, नंदकिशोर मोरे, प्रमोद सातव, संतोष निम्रेभो, अनिल बाविस्कर, जयराम निराले, अतुल उईके, प्रमिला सगरे सहित मुरली पाटिल, प्रकाश खत्री, ईश्वरलाल वाघे, विश्वनाथ पाटिल, आसिफ खान, प्रकाश पाटिल, प्रमोद चौधरी, शिवलाल पाल, ज्योति पाटिल, सरोज पाल, प्रीति अग्रवाल, विद्या मेढे, रत्नप्रभा उईके, प्रमोद पवार, भाऊलाल तायडे, दिलीप सोनी, शिवलाल कुशवाह, शेख बाबू, राम बडे विनायक पवार संतोष कशवाह किशोर चौहान राजेश यह इफ्तेखर बक्श पाटील मोहम्मद शाकिर अकील अहमद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *