
मप्र की माटी में देश के लिए अनेकों वीर सपूतों का जन्म हुआ है- सांसद।
सांसद,नेपानगर विधायक,महापौर भाजपा जिला अध्यक्ष, कलेक्टर ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
बुरहानपुर। शनिवार को मध्य प्रदेश का 70 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। परमानंद गोविंद जीवाला ऑडिटोरियम का जिला स्तरीय कार्यक्रम खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांसद ने सभी प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
*2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का पीएम मोदी का लक्ष्य*
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि स्थापना दिवस इस वर्ष उद्योग व रोजगार की थीम पर राज्य उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसका मकसद उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करना हैं। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। इस विजन को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी प्रदेश में आगे लेकर बढ़ रहे हैं। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है तो इसमें उद्योग और रोजगार के अवसर अहम होंगे।
मध्य प्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
*पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की मिली सौगात*
सांसद पाटील ने कहा कि आज स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को कई सौगाते दी गई है जिसमें पहली बार पर्यटकों के पसंदीदा 9 पर्यटन स्थलो से पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर रहे हैं। जिसमें खंडवा लोकसभा का तीर्थस्थल ओंकारेश्वर भी शामिल है, 20 नवंबर से इसका नियमित संचालन शुरू होगा। इस सेवा के माध्यम से प्रदेश में प्रमुख धार्मिक, वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। यह पहल मध्य प्रदेश को एक नए पर्यटन आयाम की ओर अग्रसर करेगी। ओंकारेश्वर में 13वां नेशनल पार्क की सौगात भी जल्द मिलने वाली हैं। प्रदेश सरकार जनता के विकास के साथ वन्य जीवों के संरक्षण का कार्य भी कर रही है। मेरे लोकसभा क्षेत्र में तीन पावर प्रोजेक्ट स्थापित हुए हैं। कृषि,रोजगार से लेकर हर क्षेत्र में हम निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश की माटी में देश के लिए अनेकों वीर सपूतों का जन्म हुआ है।
*निरंतर प्रगति की और अग्रसर हो रहा है हमारा मध्य प्रदेश-दादु*
इस अवसर पर नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि नागरिकों और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आज से तीन नई डिजिटल पहल शुरू की है। इनमें “एमपी ई-सेवा पोर्टल” के माध्यम से नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होंगी।वही इन्वेस्ट एमपी 3.0 पोर्टल निवेशकों के लिए एक उन्नत सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करेगा, जिससे निवेश की प्रक्रिया और अधिक सहज व समयबद्ध बनेगी। वाश आन व्हील्स मोबाइल एप युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए शहरी स्वच्छता सेवाओं में नई तकनीकी ऊर्जा जोड़ेगा। देश का हृदय स्थल हमारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती भाई नवलखे, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने,जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गजानन महाजन,पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनोज टंडन, श्री दिनकरपाटील,भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील,जिला उपाध्यक्ष श्री आदित्य प्रजापति, श्री प्रकाश काले,श्री मोहन पाटील,पार्षद व एमआईसी चैयरमेन श्री भरत इंगले, श्री नितेश दलाल, श्री भरत मराठे, श्री अमित नवलखे, श्री विनोद पाटिल, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुनील वाघे, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान, श्री मुकेश देवड़ा,डॉ दीपक वाभले,मंडल अध्यक्ष श्री अमोल भगत,श्री रविंद्र सिंग खरबंदा,पार्टी के पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता गण,जिला प्रशासन के अधिकारीगण,कर्मचारीगण गणमान्यजन आदि मौजूद रहे।