वन अग्नि नियंत्रण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन असीर रेंज में किया,
विद्या भूषण सिंह वन मंडल अधिकारीमहोदय बुरहानपुर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र असीर की बीट आशा देवी के कक्ष क्रमांक 155 चूल खान नर्सरी में वनों की आग से सुरक्षा का उप वन मंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें वन क्षेत्र में अग्नि रेखा की कटाई जलाई का कार्य करने के संबंध में विस्तार से श्री विक्रम सुलिया उप मंडल अधिकारी महोदय नेपानगर द्वारा बताया गया वन खंडों वन मार्ग पी डब्ल्यू डी मार्ग वृक्षारोपण क्षेत्र एवं पुरानी अग्नि रेखाओं को निर्धारित मापदंड अनुसार काटकर 15 फरवरी के पहले जलाया जाए ।
समस्त वनरक्षक अपने-अपने बीट क्षेत्र में स्थित समितियो की बैठक लेकर उनको भी वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित करें । आग लगने पर त्वरित कार्रवाई करें एवं आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग करें साथ ही प्रशिक्षण सह कार्यशाला में ब्लोअर का प्रयोग कर आग़ पर किस प्रकार नियंत्रण किया जाता है एवं काउंटर फायर के द्वारा वन अग्नि बुझाने की प्रक्रिया का डेमो बीट असीर के कक्ष क्रमांक 154 में दिया गया।
मनोज वास्कले वन परिक्षेत्र अधिकारी धुलकोट द्वारा वन कर्मियों को वन अग्नि नियंत्रण पर जाने के लिए खुद के पीने का पानी साथ ले जाने एवं खुद को निर्जलीकरण से बचाने की सलाह दी। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में श्री पुष्पेंद्र जाधोन रेंजर नवरा एवं रेंज असीर धुलकोट नावरा के समस्त वन कर्मचारी अधिकारी एवं सुरक्षाश्रमिक उपस्थित थे। अंत में आभार धर्मेंद्र सिंह राठौड़ रेंजर असीर द्वारा व्यक्त किया गया।