
जिला बुरहानपुर
बुरहानपुर पुलिस में पदस्थ एएसआई अमरजीत कौर यादव ने राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स मेडल, जीत कर जिले का बढ़ाया मान।
महाराष्ट्र प्रांत के पिंपरी चिंचवड नगर पुणे में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित आठवी राष्ट्रीय मास्टर्स खेल प्रतियोगिताओं में हेमर थ्रो, कबड्डी मैं हासिल किए मेडल।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार ने स.उ.नि.अमरजीत कौर यादव का सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया।
जिला बुरहानपुर पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अमरजीत कौर यादव ने
महाराष्ट्र प्रांत के पिंपरी चिंचवड नगर पुणे में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित आठवी राष्ट्रीय मास्टर्स विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत मध्यपद्रेश दल में अमरजीतकौर यादव ने 30+ एवं 40 + आयु वर्ग में कबड्डी में 02 रजत पदक एवं 40 + आयु वर्ग में हेमर थ्रो में कास्य प्राप्त किये । इस प्रतियोगिता में 36 राज्यों के करीबन 6000 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर गौरव पाटील द्वारा बुरहानपुर पुलिस का नाम रोशन करने पर स.उ.नि. अमरजीत कौर यादव का सम्मान किया एवं इस उपलब्धी के लिए उन्हें पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।