गुलमोहर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ मुहिम, कांग्रेस के पूर्व पार्षद से हुई बहस।
खंडवा नगर पालिका निगम द्वारा एसडीएम की मौजूदगी में गुलमोहर कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व पार्षद से अतिक्रमण को लेकर बहस भी हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
प्रशासन की समझाइश के बाद अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। संबंधित लोगों का कहना था कि भूमि उनकी स्वयं की है, लेकिन उस पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गाय-भैंस के तबेले हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।