मिट्टी से उठी उड़ान: ग्राम बाकड़ी के अरुण निंगवाल ने JEE Main 2026 में 98.37 पर्सेंटाइल लाकर रचा इतिहास!

Spread the love

आशा कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाई: बेटे अरुण ने JEE Main में 98.37 पर्सेंटाइल से जिले का नाम रोशन किया!

संपादक राजूसिंह राठौड़ 

बुरहानपुर जिले के ग्राम बाकड़ी के होनहार छात्र अरुण निंगवाल, पिता श्री रमेश निंगवाल, ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा Joint Entrance Examination Main (JEE Main 2026 – सत्र 1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है अरुण ने लगभग 98.37 पर्सेंटाइल प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

 

 

यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि ग्राम बाकड़ी, तहसील नेपानगर एवं पूरे जिला बुरहानपुर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का अथक परिश्रम और त्याग विशेष रूप से उल्लेखनीय है अरुण की माता एक आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं, जो अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर मेहनत करती रही हैं। सीमित संसाधनों और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

 

पिता श्री रमेश निंगवाल ने भी सदैव प्रेरणा, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया। ऐसे परिश्रमी माता-पिता को नमन करना चाहिए, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने पुत्र को बड़े सपने देखने का साहस दिया। वास्तव में, अरुण की सफलता उनके माता-पिता के संघर्ष, त्याग और संस्कारों की जीत है।

 

गाँव में इस उपलब्धि की खबर मिलते ही हर्ष का वातावरण बन गया। ग्राम के वरिष्ठजन, शिक्षकगण एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने अरुण और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

सीमित संसाधन, असीम हौसला: बाकड़ी के अरुण ने JEE Main 2026 में शानदार सफलता से बढ़ाया बुरहानपुर का मान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *