बुरहानपुर
थाना शिकारपुर पुलिस को वर्ष 2024 से लड़ाई झगड़े के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को वर्ष 2024 के अपराध क्रमांक. 383/2024 धारा 296 115(2) 351(3) 3(5) 118(1) बी,एंन्,एस् में स्थाई वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा नाम आरोपी-
रमजान उर्फ जी पिता इब्राहिम खान उम्र 24 साल निवासी महलपुरा नेहरू नगर शिकारपुरा।
बुरहानपुर को अपराध क्रमांक. 383/2024 धारा 296 115(2) 351(3) 3(5) 118(1) बी,एंन्,एस् में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।जिसे न्यायालय द्वारा जिला जेल खंडवा भेजा गया।
वारंट तामिली में सराहनीय योगदान।
थाना प्रभारी शिकारपुरा उप् निरीक्षक मनीष पटेल प्रधान आरक्षक 77 शेख जाकिर आर,152 विजय बड़कारे थाना शिकारपुरा।