24 मार्च विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया एवं टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण एंव टीबी मुक्त भारत की शपथ का आयोजन किया गया।
विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्घाटन माननीय महापौर महोदय श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी एवं श्री डॉ. दीपक वाभले सांसद प्रतिनिधि एवं सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में 100 दिवसीय विशेष अभियान उच्च जोखिम क्षेत्र,निर्माण स्थल, छात्रावास ,औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष रूप से टीबी की स्क्रीनिंग हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से की जाएगी ,साथ सभी का रक्तचाप , शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी ।
अभियान के दौरान टीबी के लक्षण वालें मरीजों को ढूंढा जाएगा एवं इलाज की पूर्ण अवधि में निशुल्क इलाज, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 प्रति माह राशि एवं फूड बास्केट वितरित किया जाएगा । साथ ही जिले में टीबी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।
महापौर ने सभी से अपील की है कि सभी लोग निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेवे, एवं उन्हें फूड बास्केट वितरित करे। इस दौरान टीबी मुक्त भारत हेतु निक्षय शपथ भी ली गई। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दर्पण टोके सिविल सर्जन, डॉ. भूपेंद्र गौर आरएमओ, डॉ मुमताज अंसारी सर्जिकल स्पेशलिस्ट , टीबी मरीज एवं सभी टीबी स्टाफ उपस्थित रहे । आभार श्री विजय सोनी द्वारा माना गया।