पुलिस की सख्ती और संवेदनशीलता का अनोखा संगम — अपराध पर प्रहार, युवाओं को रोजगार का आधार

Spread the love

बंदूक छोड़ कलम और रोजगार थामेगा युवा: सिकलीगर समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए बुरहानपुर पुलिस की ‘परिवर्तन’ मुहिम।

 

अवैध हथियारों के निर्माण पर दो दशकों की सबसे बड़ी कार्यवाही; कार्यवाही के साथ-साथ संवाद और रोजगार से संवर रहा भविष्य।

 

 

अभियान के तहत 04 युवाओं को जिओ कंपनी में रोजगार दिलवाया गया एवं अन्य युवाओं के लिए भी प्रयास जारी है।

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बुरहानपुर के सिकलीगर समाज के उत्थान, युवाओं को अपराध के दलदल से बाहर निकालने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक अत्यंत संवेदनशील और प्रभावी कार्ययोजना का संचालन किया जा रहा है।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के कुशल निर्देशन मे पुलिस अवैध हथियारो की रोकथाम एवं जागरुकता के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।

 

जिसमे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा के सतत् पर्यवेक्षण में पुलिस न केवल अवैध हथियारों के नेटवर्क को नाकाम कर रही है, बल्कि समाज के बीच जाकर शिक्षा, जागरूकता और स्वरोजगार के नए द्वार भी खोल रही है।

 

 

चौपाल से बदलाव: स्कूल, गुरुद्वारा, थाना परिसर और सीधे ग्राम पाचोरी में पुलिस व समाज की निरंतर संयुक्त बैठकें कर युवाओं को अपराध का रास्ता छुड़वाकर शासकीय योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने का सफल प्रयास किया जा रहा है।इस अभियान के तहत 04 युवाओं को जिओ कंपनी में रोजगार दिलवाया गया एवं अन्य युवाओं के लिए उनके पढ़ाई, डिप्लोमा अनुसार रोजगार के प्रयास जारी है।

 

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी के निर्देशानुसार खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव एवं उनकी टीम ने एक बहुआयामी रणनीति तैयार की है। जिनके द्वारा बैठकों में शासन की विभिन्न कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

रिकॉर्ड तोड़ कार्यवाही से टूटी अपराधियों की कमर: संवाद के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए खकनार पुलिस ने पिछले दो वर्षों में बड़ी सफलता हासिल की है।

 

 

वर्ष 2024 से 2026 के मध्य की गई सख्त घेराबंदी के परिणामस्वरूप रिकॉर्ड 27 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 66 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। मौके से 151 अवैध देशी हस्तनिर्मित पिस्टल और फैक्ट्रियों को संचालित करने वाली भारी सामग्री जब्त की गई। यह कार्यवाही पिछले दो दशकों में बुरहानपुर पुलिस की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्यवाही रही है।

इस अभियान को सफल बनाने में थाना प्रभारी खकनार, निरीक्षक अभिषेक जाधव, एवं
उनकी संपूर्ण टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

बुरहानपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *