02 साल से फरार वारंटी चढ़ा खकनार पुलिस के हत्थे, खेत से भागकर कुएं में कूदने का किया नाटक

Spread the love

खकनार पुलिस द्वारा 03 प्रकरणो मे 02 साल से फरार गिरफ्तारी वारंटी को किया गया गिरफ्तार।

 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी व्दारा निर्देश दिये गये कि फरार गिरफ्तारी वारंटी व स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था,जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी अभिषेक जाधव द्वारा विशेष टीम बनायी गयी।

 

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की गिरफ्तारी वारंटी मो0 समीर पिता मो0 ईस्माइल उम्र 35 साल निवासी ग्राम खापरखेडा का ग्राम देडतलाई मे महाराष्ट्र तरफ खेत मे काम करने आया है।

 

 

जानकारी प्राप्त होने पर प्रआर 409 वसीम खान,आर 550 जय मालवीया व आर 145 आयुष पटेल को रवाना किया जिनके द्वारा आरोपी को हिरासत मे लेने पर आरोपी खेत से भागने लगा व पुलिस पर दबाव बनाने के लिये कुंए मे कूदने का नाटक करने लगा जिस पुलिस की टीम ने अपनी हिकमतअमली से आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । माननीय योगराज उपाध्याय प्रधान न्यायाधिश कुटुंब न्यायालय खंडवा के प्रकरण क्रमांक MJCR/157/22 धारा 125(3) सीआरपीसी व प्रकरण क्रमांक MJCR/496/25 धारा 144(3) बीएनएसएस व थाना खकनार के अपराध क्रमांक 380/2023 धारा 295ए भादवि में अभियुक्त आरोपी मो. समीर पिता मो. ईस्माइल उम्र 35 साल निवासी ग्राम खापरखेडा थाना खकनार के विरूद्ध अलग अलग दिनांक मे गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिसमे आरोपी मो. समीर की तलाश खकनार पुलिस द्वारा की जा रही थी जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय व्दारा गिरफ्तारी वारंट व वसुली गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है ।

 

नाम वारंटी:-

 

1.मो0 समीर पिता मो0 ईस्माइल उम्र 35 साल निवासी ग्राम खापरखेडा थाना खकनार जिला बुरहानपुर

 

महत्वपूर्ण भूमिका:-निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, प्रआर 409 वसीम खान, आर 550 जय मालवीया, आर 145 आयुष पटेल, सैन‍ीक 107 संतोष की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *