बुरहानपुर में 19 जून को कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
रखरखाव कार्य के चलते 1 से 3 घंटे तक प्रभावित रहेगा विद्युत आपूर्ति, बिजली कंपनी ने जारी की सूचना।
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग बुरहानपुर द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 19 जून 2026 (शुक्रवार) को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है।
विद्युत कंपनी के अनुसार 11 के.वी. सिंधी बस्ती फीडर पर रखरखाव कार्य किए जाने के कारण सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, सिंधी बस्ती, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, गीता साईं नगर, अक्षर धाम एवं ब्रह्म शक्ति नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं 11 के.वी. गडबड़ महाजन फीडर पर आवश्यक कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गुर्जर भवन, संजय नगर पार्ट-बी, मोहन नगर, सुंदर नगर, बालाजी नगर, दत्तात्रेय नगर और रस्तीपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।