मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव म.प्र. के निर्देशन मे बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान – “सेफ क्लिक” 0.2 का शुभारंभ
साइबर जागरूकता अभियान – “सेफ क्लिक” 0.2, दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक पुरे मध्य प्रदेश में संचालित किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य- जनता को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर “सायबर स्वच्छता” को बढ़ावा देना है।
साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता है। यदि प्रत्येक नागरिक डिजिटल दुनिया में सतर्कता और साइबर स्वच्छता के सिद्धांतों का पालन करे तो अधिकांश साइबर अपराधों को रोका जा सकता है।
‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।– आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर
साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव के द्वारा साइबर जागरूकता अभियान – “सेफ क्लिक” 0.2, का शुभारंभ रवीन्द्र भवन भोपाल से लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया।
पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के नेतृत्व में जिला बुरहानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक जिलेभर में 15 दिवसीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान SafeClick-2.0 चलाया जायेगा, माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव द्वारा अभियान के शुभारंभ का सीधा प्रसारण शहर के गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम मे उपस्थित आम जनता के बीच दिखाया गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए डिजिटल दुनिया में सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार नए-नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं, जिनसे बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 15 दिवसीय इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज संवाद का सशक्त माध्यम है, लेकिन इसके दुरुपयोग से अफवाह, फेक न्यूज, साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। नागरिकों को किसी भी जानकारी को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने जिलेवासियों से अपील कि- किसी भी फर्जी लिंक, अज्ञात कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी अथवा बैंक संबंधी जानकारी मांगने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा स्थानिय साइबर हेल्प डेस्क नंबर – 9479994590 या निकटतम पुलिस थाना में सूचना दें।
कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेंडे, रक्षित निरीक्षक श्री सुनिल दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, यातायात, एवम जिले के गणमान्य समाजसेवी नागरिक एवम पत्रकारगण स्कूल, कालेज के छात्र- छात्राए एवम नगर–ग्राम रक्षा समिति के सदस्य तथा जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।