खकनार में छात्रों से रूबरू हुए रविंद्र महाजन, शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक पर साधा निशाना।
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में किया छात्रों से संवाद।
जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष, पूर्व विधायक रविंद्र महाजन द्वारा छात्रों की गूंज अभियान के तहत छात्र संवाद का कार्यक्रम जिले के ग्राम खकनार में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं तथा शिक्षाविद उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन द्वारा छात्रों से संवाद करते हुए वर्तमान में हुए पेपर लीक घोटाले, शिक्षा के व्यवसायीकरण तथा वर्तमान सरकार की शिक्षा नितीयो की कमियों पर संवाद किया गया तथा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह देश युवाओं का है और इस देश के युवा के साथ वर्तमान कि मोदी सरकार जो छल कर रही है ।
वह सहन नहीं किया जाएगा। पेपर लीक मामले पर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे तथा पेपर लीक मामले पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से देश के युवाओं एवं छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल द्वारा छात्रों से चर्चा करने पर छात्रों द्वारा वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को आ रही कठिनाइयों को समझा तथा हाल ही में हुए नीट पेपर लीक के मामले पर छात्रों से उनकी प्रतिक्रिया ली तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि देश के युवाओं एवं छात्रों को अपना मनोबल खोने नहीं देंगे और उन्हें जब भी जरूरत पड़ेगी कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा।
उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री अशोक पाटिल, प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, निर्मला जावारकर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौर, श्रीराम चौहान, राजेंद्र शुक्ला सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।