बुरहानपुर नगर निगम का एक्शन जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का अभियान तेज
डाकवाड़ी रैन बसेरा के पास जर्जर मकान को गिराया
बुरहानपुर — नगर निगम द्वारा शहर के जर्जर एवं खतरनाक भवनों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अभियान के अंतर्गत रैन बसेरा के पीछे वार्ड नं 36 डाकवाड़ी में भवन स्वामी इस्माइल पिता सुभान और मोहम्मद इरफान मोहम्मद लुकमान का संपूर्ण मकान को निगम ने ध्वस्त किया अत्यंत जर्जर मकान को बुलडोजर की सहायता से हटाया गया।
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित भवन मालिकों को निगम की ओर से नियमित रूप से भवन हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक भवन नहीं हटाया गया। निगम के इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण में मकान अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक स्थिति में पाया गया। मानसून के दौरान इसके कभी भी ढहने से जन-धन की हानि की आशंका को देखते हुए मोहल्लेवासियों की उपस्थिति में निगम अमले ने भवन को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने नागरिकों से अपील की कि जिनके स्वामित्व में जर्जर या खतरनाक भवन हैं, वे उन्हें स्वयं शीघ्र हटवा लें,
जर्जर भवनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और भवन मालिकों को समय रहते आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि वर्षा काल में किसी भी प्रकार के जनधन हनी को रोका जा सके
ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना और जनहानि से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भवन खाली कराकर उन्हें तोड़ा जाएगा।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी जर्जर भवनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। मानसून के मद्देनज़र नगर निगम का अमला शहरभर में पुराने एवं क्षतिग्रस्त भवनों का सर्वे भी कर रहा है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।
कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री गोपाल महाजन, विक्रांत बार कुंवर,अभिषेक रघुवंशी, संजय तिवारी, राजपति यादव सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित