किसान कांग्रेस ने 2 कृषि मंत्रियों का सयुक्त रूप से किया पुतला दहन।
बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर मै किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश बुनगाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ किसानो के हित मै विभिन्न मांगो को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना का सयुक्त रूप से पुतला दहन किया गया।
अध्यक्ष बुनगाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा मध्य प्रदेश एवं बुरहानपुर जिले के किसानों को गुमराह कर रही है सरकार। देश ओर प्रदेश की सरकार एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर इनके कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना द्वारा लगातार किसानो को परेशान किया जा रहा है।
केला फसल नुक्सान का मुआवजा ना मिलने, केला फसल बीमा योजना लागू ना होने एवं मध्य प्रदेश का किसान अपनी मेहनत, पसीने और उम्मीदों के साथ खेतों में फसल तैयार करता है।
तो ई-टोकन जैसी अव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी, भटकाव और आर्थिक नुकसान का कारण बन जाती है। किसान कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि केला नुकसानी का मुवाबजा तत्काल मिले, ई-टोकन प्रणाली तत्काल समाप्त की जाए किसानों को बिना किसी भेदभाव और तकनीकी बाधा के खाद का अधिकार मिले। केला फसल बीमा योजना लागू करो। किसानों को समय पर भुगतान और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
वही ओर कहा अन्नदाता का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करें और उनकी मेहनत का पूरा सम्मान करें। किसान हित में फैसला लो सरकार, किसानों को न्याय दो सरकार। इसी तरह पुतला दहन कर मांग की गई। इस दौरान महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष आरती लांडे, नेता प्रतिपक्ष किशोर देशमुख, पार्षद कैलाश असेकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।