नेफ्रों आईसीयू का निर्माण सात दिवस में पूरा करायें – उप मुख्यमंत्री 

Spread the love

नेफ्रों आईसीयू का निर्माण सात दिवस में पूरा करायें – उप मुख्यमंत्री

भोपाल/ : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल रीवा का निरीक्षण किया।

 

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न वार्डों में रोगियों से भेंटकर उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल की दूसरी मंजिल में नेफ्रोंलाजी विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसकी आईसीयू का सात दिन निर्माण करायें।

 

कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग तथा अधीक्षक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल दोनों कक्षों की साफ सफाई कराकर आवश्यक उपकरण और बेड तत्काल लगायें। यहां 15 बेडों का आईसीयू यूनिट शुरू करायें। अस्पताल के नये भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर लगभग 200 बेड की वृद्धि होगी।

 

तब तक पूराने भवन में रोगियों के लिए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. रोहन द्विवेदी, डॉ. बीडी त्रिपाठी तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *