बुरहानपुर में मेडिकल स्टोर्स की जांच से मचा हड़कंप, कई अनियमितताएं सामने आईं

Spread the love

जिले की 10 मेडिकल स्टोर्स पर की गयी सघन जां

बुरहानपुर/- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के नेतृत्व में जिले में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाइयों के संधारण, शेड्यूल दवाइयों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, दवाइयों की उपलब्धता तथा एक्सपायरी दवाइयों के प्रबंधन की जांच की जा रही है।

इसी क्रम में औषधी निरीक्षक द्वारा नाज मेडिकल स्टोर्स, ग्लोबल मेडिकेयर, आदर्श मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स, फॉरएवर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स, स्टार मेडिकल एजेंसीज, रूबी फार्मेसी, सूफी मेडिकोज, न्यू रूबी मेडिकल, अपना केमिस्ट एवं हयात मेडिकल्स इत्यादि मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि आदर्श मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स न्यामतपुरा पर निरीक्षण के दौरान दुकान के प्रोप्राइटर एवं पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते तत्काल दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई। वहीं नाज मेडिकल खैराती बाजार में दवाइयों के विक्रय संबंधी रिकॉर्ड नियमानुसार संधारित नहीं पाया गया।

निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं का प्रतिवेदन औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी, बुरहानपुर मुख्यालय इंदौर को भेजा जाएगा। संबंधित संचालकों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया जायेगा एवं संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में यह निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *