मुक्तिधाम की बदहाली पर जनता ने संभाली कमान, श्रमदान कर चला सफाई अभियान

Spread the love

जनसहयोग से नेपानगर मुक्तिधाम में सफाई अभियान, जनप्रतिनिधियों से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

 

बुरहानपुर जिले के नेपानगर नगर के मुक्तिधाम में आम नागरिकों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।

नागरिकों का कहना है कि अन्य स्थानों के मुक्तिधाम की स्वच्छता और सुंदरता देखकर नेपानगर मुक्तिधाम में भी बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता महसूस होती है।

 

इसी उद्देश्य से आम जनता द्वारा श्रमदान कर मुक्तिधाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा रहा है।

 

नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका से मुक्तिधाम में पर्याप्त लकड़ियों की व्यवस्था, रोशनी के लिए लाइटें लगाने तथा दो चौकीदार नियुक्त करने की मांग की है।

उनका कहना है कि रात्रि में अंतिम संस्कार के दौरान पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। चौकीदारों की नियुक्ति होने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को सहयोग मिल सकेगा।

 

नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि नगर पालिका द्वारा नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता, तो आम जनता को श्रमदान कर सफाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने नगर पालिका से मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *