सांसद के भाई का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलीन

Spread the love

सांसद के भाई का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विल

 

बुरहानपुर जिले के बोहरडा गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बडू पाटिल का शव उनके ही खेत के कुएं में मिलने से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मामले को लेकर पुलिस भी जांच में जुटी है। क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने, देखिए हमारी यह रिपोर्ट…

 

बुरहानपुर जिले के बोहरडा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब विश्वनाथ उर्फ बडू पाटिल का शव उनके ही खेत के कुएं में मिला। बताया जा रहा है कि वे सुबह करीब 4 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन जब सुबह 7 बजे तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की।

 

खोजबीन के दौरान खेत में कुएं के पास उनकी चप्पलें मिलीं, जिससे आशंका जताई गई कि वे कुएं में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया,फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही ।

 

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां आज तड़के पीएम की प्रक्रिया पूरी की गई,इस पूरे मामले में देवेंद्र पाटीदार, पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके निवास से तापी घाट ले जाया गया, जहां गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

 

अंतिम यात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *