बुरहानपुर
पुलिस थाना खकनार को जुआ खेलने वालो को पकडने में मिली सफलता।
थाना खकनार पुलिस व्दारा जुआ- सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करते 06 व्यक्तियो को जुआ खलते पकडकर 52 ताश पत्ते 38400/-₹ नगदी किए जप्त।
खकनार पुलिस व्दारा मजदुर बनकर रात्री में ग्राम जमानिया रोड तरफ कलाली के पीछे खेत में दबीश देकर जुआ खेलने वालो को पकड़ा।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 25/04/2025 को रात्री में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जामनिया रोड तरफ कलाली के पीछे खेत में में कुछ व्यक्ति पत्तो से हार जीत का जुआ खेल रहे है। सूचना पर विश्वास कर हमराह फोर्स के ग्राम बताये स्थान में टीम बनाकर रवाना किया गया ।
कलाली के पीछे खेत में 06 व्यक्ति जुआ खेलते दिखे जिन्हे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा गया । जिनका नाम पता पुछते 1. विजेश पिता मोजीलाल मावस्कर जाति कोरकू उम्र 24 साल निवासी ग्राम रगई, 2. विरेन्द्र पिता भारत सुर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी खकनार कला, 3. उमेश पिता प्रकाश जाधव उम्र 35 साल निवासी खकनार कला, 4. गोपाल पिता हरीचन्द ढोले उम्र 32 साल निवासी खकनार खुर्द, 5. अतुल पिता सुभाष पाटील उम्र 40 साल निवासी खकनार कला, 6. सुनिल पिता भुरा महाजन उम्र 50 साल निवासी खकनार कला का होना बताया । मौके पर आरोपियो के कब्जे एवं फड़ से 52 ताश पत्ते व नगदी 38,400/- रूपये जप्त किये गये । वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपीगण:
1.विजेश पिता मोजीलाल मावस्कर जाति कोरकू उम्र 24 साल निवासी ग्राम रगई,
2.विरेन्द्र पिता भारत सुर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी खकनार कला,
3.उमेश पिता प्रकाश जाधव उम्र 35 साल निवासी खकनार कला,
4.गोपाल पिता हरीचन्द ढोले उम्र 32 साल निवासी खकनार खुर्द,
5.अतुल पिता सुभाष पाटील उम्र 40 साल निवासी खकनार कला,
6.सुनिल पिता भुरा महाजन उम्र 50 साल निवासी खकनार कला
जप्त सामग्री व नगदी
52 ताश पत्ते 38400/- नगदी जप्त किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी, सतीष सुर्यवंशी, शिवनारायण पाल, सत्यभानसिंह, आरक्षक मंगल पालवी, अजय अहिरवार, कैलाश मोरे, सैनिक गौरव की सराहनीय भूमिका रही ।