सोमवार सुबह बिजली रहेगी गुल—मेंटेनेंस के चलते अन्य क्षेत्र और इंद्रा कॉलोनी फीडर पर 5 घंटे का शटडाउन!

Spread the love

सोमवार सुबह बिजली रहेगी गुल—मेंटेनेंस के चलते अन्य क्षेत्र और इंद्रा कॉलोनी फीडर पर 5 घंटे का शटडाउन!

बुरहानपुर शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना है। 33/11 केवी ओ.पी.एच. उपकेंद्र पर मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 4 मई 2026, सोमवार को इंद्रा कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 6:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक प्रस्तावित है।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री (शहर) ने बताया कि मानसून से पहले ग्रिड की सुरक्षा और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक तैयारी कर लें।

 

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव संभव है। नागरिकों को असुविधा से बचने के लिए पहले से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *