जनगणना 2027 अंतर्गत चार्ज शाहपुर के मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्शाहपुर अंतर्गत संचालित जनगणना।
2027 के मकान सूचीकरण कार्य के निरीक्षण हेतु भोपाल से पधारे जिला जनगणना प्रभारी विनय श्रीवास्तव एवं जिला योजना अधिकारी, बुरहानपुर लूसिया राउत द्वारा क्षेत्र में चल रहे फील्ड कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित HLB के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से कार्य की प्रगति, डेटा गुणवत्ता एवं ऐप संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही जनगणना कार्य को गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
चूँकि वर्तमान में मई माह की भीषण गर्मी एवं अधिक तापमान के बीच प्रगणक एवं पर्यवेक्षक निरंतर फील्ड में कार्य कर रहे हैं, इसलिए विनय श्रीवास्तव एवं लूसिया राउत द्वारा फील्ड स्टाफ को ORS, एनर्जी ड्रिंक्स एवं आवश्यक औषधियों का वितरण कर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर चार्ज शाहपुर के चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान सहित संबंधित HLB के प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
वर्तमान स्थिति अनुसार नगर शाहपुर में कुल 33 HLB में कार्य प्रगति पर है, जिनमें से 29 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा लगभग 49.8 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
अधिकारियों द्वारा कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य को भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।।