फाइलों से लेकर सफाई तक… कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से मचा हड़कंप, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

Spread the love
बुरहानपुर

ओचक निरीक्षण

बुरहानपुर जिले के नए तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय का कलेक्टर हर्ष सिंह तथा एडीएम सृजन वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं, फाइलों के रखरखाव और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान कुछ अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारियों ने उन्हें जल्द सुधारने के निर्देश भी दिए।

 

बुरहानपुर के नए तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखने के लिए कलेक्टर हर्ष सिंह और एडीएम सृजन वर्मा पहुंचे। अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर फाइलों के संधारण, रिकॉर्ड व्यवस्था और कार्यालयीन कार्यों की स्थिति देखी।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों से चर्चा कर लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। वहीं कार्यालय में साफ-सफाई और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

कुछ स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए और कहा कि आम जनता को कार्यालयों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।

 

प्रशासन का कहना है कि शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *