खकनार पुलिस का शिकंजा: पंजाब से जुड़े हथियार तस्कर के पास मिला अवैध हथियारों का जखीरा

Spread the love

बुरहानपुर

 

अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही।

 

आरोपी के कब्जे से 07 हस्तनिर्मित पिस्टल 02 खाली मैगजीन 138000/-₹ की जप्ती की गई।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

 

अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपीनेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव एवं प्रआर मेलसिंह सोलंकी को अवैध हथियार तस्कर के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई सूचना पर हमराह बल के साथ मुखबीर की सुचना पर ग्राम बोरखेडा फाटा यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे जहा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति पैदल खडा दिखा जिसे फोर्स की मदद से पकडा नाम पता पुछते अपना नाम रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज उम्र 32 साल निवासी विश्वकर्मा मंदिर कृष्णपुरी मोहल्ला नाभा थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब का होना बताया ।

 

आरोपी के कब्जे से 07 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल 02 खाली मैगजीन कुल किमती 138000/- की तथा 01 मोबाईल फोन किमती 10000/- की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

 

वापसी पर आरोपी के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 186//2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपी से अवैध हथियारो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

 

गिरफ्तार आरोपी–

 

01.रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज उम्र 32 साल निवासी विश्वकर्मा मंदिर कृष्णपुरी मोहल्ला नाभा थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब

 

जप्त समाग्री–

 

07 अवैध देशी पिस्टिल किमती 122000/- 02 खाली मैगजीन किमती 6000/- 01मोबाईल फोन किमती 10000/-

 

महत्वपूर्ण भूमिका–निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि तारक अली, प्रआर मेलसिंह सोलंकी, मनीष भटुरे, अजय अजनारे, आरक्षक सुनिल धुर्वे, मंगल पालवी, विक्रम पालवी, गोविन्दा मुजाल्दे, विजेन्द्र देवल्य, सबल देवडा की सराहनीय भूमिका रही ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *