बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम गोल खेड़ा में चीते ने दो व्यक्ति पर किया हमला
बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम गोल खेड़ा के पास रहने वाले दो व्यक्ति पर चीते ने हमला करके घायल कर दिया व्यक्ति के काका ने बताया कि यह दोनों गाय चराने खेत में गए थे के तभी अचानक खेत में चीते ने गाय पर हमला कर दिया जिसे देखकर गाय चराने वाले युवक ने चीते को भागना चाहा तो चीता ने उसे पकड़ लिया।
यह देखकर उसके दूसरे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो चीते ने दूसरे भाई पर भी हमला कर दिया जिसे देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और चीते को भगाया ।
पर दोनों व्यक्ति को तुरंत अपने निजी वाहन से बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर दोनों युवकों का डॉक्टर की टीम द्वारा उपचार चल रहा है।