बुरहानपुर
बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अभियान के तहत चिन्हित ब्लैक स्पॉट पॉइंट पर रेक्टिफिकेशन का कार्य प्रारंभ।
बुरहानपुर से देढ़तलाई मार्ग ग्राम शेखपुरा तक पुलिस एवं MPRDC टीम द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान केवल नियमों के पालन तक सीमित न रहकर, प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बनता जा रहा है।
अति.पुलिस श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन आज यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल, यातायात स्टाफ एवं MPRDC टीम के साथ
चिन्हित निर्धारित ब्लैक स्पॉट पॉइंट जैसे –
01— जैनाबाद फाटा
02— दरियापुर बस स्टैंड
03— अंबाडा फाटा
04— शनि मंदिर
05— बिजौरी फाटा
06 — मोंदरा पुलिया
07— इंडेन गैस एजेंसी के पास देढ़तलाई
08— देढ़तलाई पब्लिक स्कूल के पास टर्न
09— ग्राम दाहिना
10 — शेखपुरा बस स्टैंड पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इन प्वाइंटों पर आज रेक्टिफिकेशन का काम शुरू किया गया। जिसमे रंबल स्ट्रिप , व्हाइट मार्किंग , कैट आई (ब्लिंकर ) दिशा सूचक और दुर्घटना संभावित क्षेत्र एक बोर्ड भी लगाये जायेंगे। इन कार्यों से चिन्हित ब्लैक स्पॉट प्वाइंटों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।