खकनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शिरपुर गौशाला से 6 गाय, 2 बछड़े चोरी करने वाला 3000 हजार रूपये का ईनामी निगरानी बदमाश गिरफ्तार, जो थाना निंबोला के 02 गंभीर अपराधों में भी चल रहा था फरार।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन में अवैध गौतस्करी व पशु चोरी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
आरोपी सुरसिंग के विरूद्ध डकैती, डकैती की तैयारी, बलात्कार, मारपीट, दंगा, चोरी सहित थाना निम्बोला पर 8 से अधिक गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।
घटना का विवरण:- दिनांक 07.09.2025 को वृंदावन गौशाला, ग्राम सिरपुर से अज्ञात चोरों द्वारा 6 गाय व 2 बछड़े चोरी कर लिए गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खकनार में अप.क्र. 429/25 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई । दिनांक 13/06/2026 को थाना प्रभारी निरी. अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी में संलिप्त आरोपी सुरसिंग ग्राम सिरपुर तरफ है जिस पर टीम बनाकर दबिश देकर सुरसिंग पिता धनसिंग बारेला उम्र 35 वर्ष निवासी करोनिया फाल्या, ग्राम खामला को पकड़ा, जिससे पूछताछ पर आरोपी ने गौशाला से गाय-बछड़े चोरी करना स्वीकार किया । जिसे गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है जिसका पुलिस रिमांड लिया गया है। एवं आरोपी के अन्य साथियो की तलाश जारी है।
अपराधिक रिकॉर्ड
1.आरोपी थाना निम्बोला का निगरानी बदमाश है। जो थाना निम्बोला के अप. क्र. 28/26 व 73/25 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधि. मे फरार चल रहा है।
2.आरोपी के विरुध्द थाना निम्बोला पर डकैती, डकैती की तैयारी, बलात्कार, मारपीट, दंगा, चोरी, सहित कुल 9 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं ।
महत्वपूर्ण भूमिका:
निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रधान आरक्षक राजकुमार वर्मा, अमित अवस्थी, गुरदीप, सतीश सुर्यवंशी, आरक्षक मंगल पालवी, सुनिल धुर्वे, खुमसिंह, विजेन्द्र देवल्य, अनिल डावर, सायबर सेल से दुर्गेश पटेल, सत्यपाल, ललित की सराहनीय भूमिका रही।