बुरहानपुर पुलिस की अवैध गौवंश तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
थाना खकनार पुलिस द्वारा 09 गौवंश को जप्त कर 03 आरोपियो को किया गिरफ्तार ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खोदरी रेल्वे पुलिया के पास कुछ व्यक्ति गौवंश को क्रूरतापूर्वक पैदल-पैदल हकालते-मारते हुये महाराष्ट्र तरफ वध हेतु ले जाना बताया।
सूचना पर टीम बनाकर फोर्स के ग्राम खोदरी तरफ रवाना किया। ग्राम खोदरी रेल्वे पुलिया में महाराष्ट्र तरफ जाने वाले रास्ते तरफ जाकर देखा तो तीन व्यक्ति पैदल पैदल गौवंश को आर मारते क्रुरता पूर्वक महाराष्ट्र तरफ जाते हुये दिखे । जिन्हे फोर्स के व्दारा पकडा गया।
नाम पता पुछते 01.परसुराम पिता हरिप्रसाद धुर्वे जाति मोंगिया उम्र 34 वर्ष, 02. कन्नु पिता गल्लु उर्फ गब्बु धांडे उम्र 48 वर्ष 03.रामदास पिता रामलाल कास्डेकर जाति कोरकु उम्र 40 वर्ष तीनो निवासी टिटंबा अमरावती महाराष्ट्र का होना बताया ।
जिनसे गौवंश को ले जाने के संबंध मे पुछताछ करते महाराष्ट्र वध हेतु ले जाने का बताया तथा कोई वैध कागजात होना नही बताया बाद आरोपीगणो के कब्जे से 09 गौवंश जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना खकनार में अप. क्र. 275/26 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधि.का पंजीबद्ध किया गया आरोपियो से अवैध गौवंश तस्कर के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
जप्ति
09 केडे गौवंश किमती 135000/–
महत्वपूर्ण भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्रआर मनीश भटुरे, राजकुमार वर्मा, आर जय मालवीय, सुनिल धुर्वे, अनिल, अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही ।