शिक्षा पर गहरा संकट: बाकड़ी स्कूल में शिक्षकों का टोटा, 400 छात्रों को पढ़ाने वाला कोई नहीं।

Spread the love

जन शिक्षा केंद्र भातखेड़ा संकुल के अंतर्गत आने वाली माध्यमिक शाला बाकड़ी में शिक्षकों की भारी कमी, शिक्षा पर छाया गहरा संकट—–

 

 

बुरहानपुर :- नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाकड़ी के एकीकृत माध्यमिक शाला में इन दिनों शिक्षकों की भारी कमी है। शिक्षकों की कमी होने के कारण पिछले दिनों बाकड़ी के कई ग्रामीणों ने भारी आक्रोश जताया था और लेकिन इसके पश्चात भी प्रशासन ने यहां पर अभी तक कोई भी नियमित शिक्षक नहीं भेजा है।

 

ग्रामीणों ने बताया है कि पिछले सत्र में यहां पर शिक्षा विभाग की ओर से 3 अतिथि शिक्षकों को भेजा गया था लेकिन इस सत्र में कोई भी यहां पर ना तो नियमित शिक्षक है और ना ही अतिथि शिक्षक है, वर्तमान में एकीकृत माध्यमिक शाला भवन, प्रायमरी में पदस्थ शिक्षक ज्ञानेश शर्मा के भरोसे पर चल रहा है।

 

शासन प्रशासन भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े बड़े दावे करती है लेकिन हकीकत कुछ ओर ही आज के समय में बया करती है। यहां पर नियमित रूप से शिक्षक नहीं होने के कारण कई विद्यार्थी अपनी पढ़ाई छोड़ देते है जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का शिक्षा में स्तर धीरे धीरे बहुत कमजोर होते जा रहा है।

 

ज्ञानेश शर्मा ने बताया है कि एकीकृत माध्यमिक शाला बाकड़ी में अभी कुल बच्चों की संख्या 400 दर्ज है लेकिन पर्याप्त मात्रा में यहां पर एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। फिलहाल यहां पर अभी 4 नियमित शिक्षकों की आवश्यकता है।

 

ग्रामीण सुरेश जमरा ओर अशोक मेहता ने बताया है कि शासन प्रशासन इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द यहां पर 4 नियमित शिक्षकों को भेजे ताकि यहा पर आगे सुचारू रूप से पढ़ाई हो सके।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *