मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के बुरहानपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर भोपाल पहुंचे उन्होंने यहां पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बुरहानपुर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की सबसे पहले मैंने मध्य प्रदेश के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,
सज्जन सिंह वर्मा , कुणाल चौधरी , पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह , मितेंद्र दर्शन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजयदत्त , बुरहानपुर प्रभारी ग्यारसी लाल रावत , उत्तम पाल सिंह , इन सभी से मुलाकात कर बुरहानपुर जिले में कांग्रेस पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है।
इनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर समय समय पर युवाओं में भी जोश भरने के लिए बैठके भी लेते हैं।
इसी को लेकर वे वरिष्ठ नेताओं से भी मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। ताकि बुरहानपुर जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए और आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करें। इसके लिए कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष लगातार इस तरह का नवाचार करते रहते हैं।