मां नवचंडी मेला क्षेत्र में कटलरी की दुकान में भीषण आग, कई दुकानों तक फैली लपटें।
खंडवा शहर के मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मां नवचंडी मेला परिसर में एक कटलरी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
घटना के दौरान मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुकानदार और आसपास मौजूद लोग अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।
सूचना मिलते ही मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
हालांकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़े नुकसान को टालने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।