स्वच्छता का शंखनाद: शाहपुर में चला महाअभियान, नंबर 1 बनने की ओर बढ़ा शहर!

Spread the love

स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुवे परिषद् शाहपुर द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत नगरों को साफ़, स्वस्थ बनाने एवं शाहपुर प्रदेश में नंबर 1 बने, रास्ट्रीय स्तर पर शाहपुर का नाम अंकित हो इसी क्रम में परिषद् शाहपुर द्वारा अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी जी की उपस्थिति में नगर के वार्ड क्रमांक 14 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य शहर की साफ़-सफाई को बेहतर बनाना और नागरिकों में निरंतर स्वच्छता बनाये रखने प्रति के जागरूकता बढ़ाना है।

स्वच्छता अभियान में भोई समाज के समाज जनों महिला पुरुष सहित युवाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश भी फैलाना था। अभियान में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने मिलकर नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित सार्वजनिक स्थल, सड़कों तथा आसपास के क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया।

 

इस दौरान कचरा संग्रहण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

इस अभियान के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

 

शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया।

 

कचरा प्रबंधन को सुधारने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन पर ज़ोर दिया गया।

 

लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़कों की विशेष सफाई की गई।

 

इस तरह के अभियानों का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना भी है ताकि वे स्वयं अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखें।

अभियान अंत में मान. अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी जी ने आमजन से अपील की, कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें साथ ही शाहपुर में स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर भोई समाज अध्यक्ष पांडुरंग कड़ू महेश्री, त्र्यंबक भोई, दत्तू भोई, प्रकाश महेश्री एवं मातृशक्ति मोनिका श्रीनाथ, प्रियंका महेश्री, प्रतिभा महेश्री, नूतन भोई, जयश्री भोई, नंदा भोई, शालिनी भोई एवं बड़ी संख्या में नागरिक एवं नगर परिषद् के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *