बुरहानपुर
नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल द्वारा थाना शिकारपुरा में विवेचको की ली अपराध समीक्षा बैठक।
अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही एवं जनता की शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने, आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल द्वारा थाना शिकारपुरा में विवेचको की अपराध समीक्षा बैठकआयोजित की गई। जिसमें थाना शिकारपुरा के समस्त विवेचक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण एवं आगामी त्यौहारों को लेकर दिशा-निर्देश प्रदान करना था।
अपराध समीक्षा में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए प्रमुख निर्देश:-
1.अपराध समीक्षा बैठक में उपस्थित थाना शिकारपुर के समस्त विवेचकों को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा, अवैध शराब, गौवंश तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।
2 मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के मंशानुरूप प्रभारीयो को जनता की समस्याओं का विधिसंगत एवं त्वरित रूप से निराकरण करे। जिससे आमजन के मध्य उचित संदेश जाए।
3.आगामी त्योहारों की तैयारी करने हेतु किया निर्देशित। शांति समिति एवं नगर सुरक्षा समिति की मदद से त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु किया निर्देशित।त्योहारों को देखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो, अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु किया गया निर्देशित।
4.लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।
5.संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु किया निर्देशित। चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने एवं चोरी संभावित स्थानों को हॉट स्पॉट बनाकर लगातार सतत निगरानी रखने हेतु किया निर्देशित।
6.थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।
7.ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिक बालक/ बालिका की तलाश कर दस्तयाबी करने हेतु किया निर्देशित।
8.वर्तमान समय में हो रहे सायबर फ्रॉड की शिकायतों को प्राथमिकता में लेकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।
9.नियमित रूप से क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाशों, जिला बदर की चेकिंग की कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।
10.लंबित अपराध, चालान,लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, खात्मा, खारजी, मामलों का त्वरित निराकरण करने। समन्स, वारंट की तामिली समय सीमा में करने, सीसीटीएनएस पर रिकॉर्ड अपडेट रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।