बुरहानपुर
थाना गणपतिनाका परिसर में अवैध गोवंश में जप्तशुदा ट्रक वाहनों नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न।
जप्त 02 ट्रक वाहनों की नीलामी से ₹668,000/- लाख की राजस्व प्राप्ति।
प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता की मिसाल बनी नीलामी प्रक्रिया।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना गणपतिनाका परिसर में जप्तशुदा चार पहिया वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल 02 ट्रक वाहनों को नीलाम किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कुल 02 वाहनों की नीलामी की गई तथा ₹668,000/-(राशि) की प्राप्ति हुई जो कि प्रशासन की पारदर्शिता, कुशल कार्यप्रणाली एवं जनसहभागिता को दर्शाता है।
प्रशासनिक लाभ के साथ थानों में जगह का समुचित उपयोग भी सुनिश्चित होगा।
यह न केवल शासन को महत्वपूर्ण राजस्व उपलब्ध कराता है, बल्कि थानों में वर्षों से खड़े अनुपयोगी वाहनों को हटाकर परिसर की सफाई व समुचित उपयोग सुनिश्चित करता है।
इससे कानून-व्यवस्था से संबंधित कार्यों के संचालन में भी सुविधा होती है।
इस नीलामी प्रक्रिया की निगरानी एवं संचालन में निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे,
👉 श्री प्रवीण ओहरिया– तहसीलदार बुरहानपुर
👉 श्री सुरेश महाले– थाना प्रभारी, गणपतिनाका
सहित पुलिस एवं राजस्व विभागीय अधिकारीगण की उपस्थिति में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से पूर्ण की गई।