बुरहानपुर
बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालक बालिकाओं की सुरक्षा हेतु “सृजन, सम्मान एवं अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान।
बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा (Self-Defense) का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
दिनांक 02.05.2026 को बुरहानपुर पुलिस द्वारा स्टेडियम ग्राउंड, एवं इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में जाकर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभिमन्यु”: बालकों में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने हेतु
बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। महिला डेस्क एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।बालिकाओं को आत्मरक्षा (Self-Defense) का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। साथ ही बालिकाओ को गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया
कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा शाखा से प्रधान आरक्षक निधि शर्मा, महिला आरक्षक पूनम राजोरिया एव खेल विभाग से श्रीमती माधवी सोनवणे द्वारा किया गया ।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान किया जा सके।
पावर फुल दमदार जबरदस्त हैंडलाइन बनाकर दीजिए