ग्राम बाकड़ी में रविवार रात 1 बजे अज्ञात कारणों से लगी घर में भीषण आग जिससे घर में रखा हुआ पूरा सामान जलकर राख—
बुरहानपुर:- नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाकड़ी के तालाब ढाने में
अचानक अज्ञात कारणों से दिनेश पिता नवल सिंह सोलंकी का मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। पीड़ित दिनेश सोलंकी ने बताया है कि जब घर में अचानक आग लगी तभी उसी दौरान घर में, मेरी पत्नी, बच्चे ओर मां, सो रहे थे ।
जिससे में घबरा गया और अफरा तफरी मच गई उसी दौरान मै तत्काल नेपानगर फायर दमकल को सूचना किया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था इसके पश्चात फायर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर फिर काबू पाया। मकान में रखा समान अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, कुल नगद राशि 50 हजार रुपए, 1 गले का मंगलसूत्र, 1 किलो चांदी, पूरी तरह से चलकर राख हो गई है,गनीमत ये रही है कि इसमें किसी भी प्रकार से कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
पीड़ित दिनेश पिता नवल सिंह सोलंकी का कहना है कि अभी तक हमारे पास में कोई भी शासन प्रशासन का कर्मचारी अधिकारी हमसे मिलने नहीं आया है ना ही मौके पर वन विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी मौके पर पहुंचे है।
पीड़ित दिनेश पिता नवल सिंह सिंह सोलंकी का कहना है कि शासन प्रशासन इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द हमें उचित मुआवजा दिलवाने की कृपा करे।।