सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के भाई के निधन पर शोक जताने बोहरड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के अनुज स्वर्गीय विश्वनाथ पाटील (बाडू भाई) के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उनके पैतृक निवास ग्राम बोहरड़ा पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ समय तक परिवारजनों के साथ रहे और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।
ग्राम बोहरड़ा में मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही।