बुरहानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! हादसों के ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित, अब मौत के मोड़ों पर लगेगी लगाम

Spread the love

बुरहानपुर

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट पॉइंट को किया चिन्हित।

 

बुरहानपुर से देढ़तलाई मार्ग ग्राम शेखपुरा तक पुलिस एवं MPRDC टीम द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण।

 

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान केवल नियमों के पालन तक सीमित न रहकर, प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बनता जा रहा है।

 

अति.पुलिस श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन आज दिनांक 07.05.2026 को सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं MPRDC मैनेजर अभिलाष धनोरिया और परिशोधन कार्य हेतु नामित एजेंसी के

अधिकारियों के साथ भ्रमण कर स्थान चिह्नित किए गए जिस पर जल्द ही सुधार कार्य शुरू होंगे

 

बुरहानपुर से देढ़तलाई मार्ग ग्राम शेखपुरा तक दुर्घटना संभावित क्षेत्र एवं ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करवाया गया जहाँ जल्द ही रेक्टिफिकेशन का काम शुरू हो जाएगा जिसमे रंबल स्ट्रिप , व्हाइट मार्किंग , कैट आई (ब्लिंकर ) दिशा सूचक और दुर्घटना संभावित क्षेत्र एक बोर्ड लगाये जायेंगे जिसमें –

 

01— जैनाबाद फाटा

02 — दरियापुर बस स्टैंड

03 —अंबाडा फाटा

04—शनि मंदिर

04 बिजौरी फाटा

05 मोंदरा पुलिया

07 इंडेन गैस एजेंसी के पास देढ़तलाई

08— देढ़तलाई पब्लिक स्कूल के पास टर्न

08—- ग्राम दाहिना

09 —-शेखपुरा बस स्टैंड पॉइंट निर्धारित किए गए हैं।

 

निरीक्षण दौरान सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं MPRDC मैनेजर श्री अभिलाष धनोरिया खकनार से SI राम बकोरिया और थाना शिकारपुरा से HC रफीक ख़ान ने साथ में रहकर दुर्घटना दुर्घटना संभावित क्षेत्र को चिन्हित करवाया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *