“सड़कों पर उतरे एसपी आशुतोष बागरी” थाना क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, मुस्तैद पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Spread the love

बुरहानपुर

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी ने थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा।

 

मुस्तैदी से पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को किया पुरस्कृत।

 

जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.05.2026 को पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील पॉइंटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पॉइंट ड्यूटी एवं पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी प्रधान आरक्षक दुष्यंत सोलंकी को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं अनुशासित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश –

 

संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश।

 

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश।

 

पॉइंट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

 

बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश।

 

सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पहले समझाइए देने बाद चालानी कार्यवाही के निर्देश।

 

आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

 

ड्यूटी के दौरान अनुशासन, वर्दी की सुसज्जता एवं समय पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

 

कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस की सजगता एवं जनता के सहयोग से ही जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहती है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *