घर में लाखों की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

Spread the love

 

लालबाग पुलिस की तत्परता चोरी का पर्दाफाश, चोरी गए कीमती सामान व नकदी बरामद

 

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:

फरियादिया रेशमा पिता शीतल प्रसाद दुबे उम्र 53 वर्ष निवासी पातोंडा रोड, पब्लिक स्कूल के पीछे, शिक्षक कॉलोनी थाना लालबाग द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10/05/2026 को वह अपने भाई दिनेश दुबे के साथ रिश्तेदारों के यहां गई थीं। रात्रि लगभग 10 बजे घर वापस लौटने पर देखा कि अज्ञात व्यक्ति घर की छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर घर में रखी पैनासोनिक कंपनी की एलईडी टीवी, पीतल की बड़ी बाली, पूजा में उपयोग होने वाली पीतल की समई, दो चांदी के सिक्के, अलमारी में रखे नगदी 2000 रुपये एवं एक म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग पर अपराध क्रमांक 141/26 धारा

331(4),305(A) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

थाना प्रभारी लालबाग  अमित सिंह जादौन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध तीन व्यक्ति रितिक पिता बलिराम,अनिल उर्फ अन्ना, राहुल उर्फ झुमरू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

 

पूछताछ के दौरान संदिग्ध द्वारा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

01.अनिल उर्फ अन्ना पिता कैलाश तायडे उम्र 24 साल निवासी इन्द्रकोलोनी।

 

02.रितिक पिता बलिराम सोनी उम्र 20 साल निवासी हरिराम कॉलोनी।

 

03.राहुल उर्फ झुमरू पिता प्रभाकर लाल उम्र 24 साल निवासी जनता क्वाटर।

 

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन, उपनिरीक्षक जय पाल राठौड़, प्रआर.141 अजय वारुले, सफीउद्दीन आर 107 नितेश सपकाडे की महत्पूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *